फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tell common people ways to avoid cyber crime

Rewari News: आम लोगों को बताए साइबर अपराध से बचने के उपाय

Wed, 01 Jan 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 01 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Tell common people ways to avoid cyber crime
फोटो: 05रेवाड़ी। बीएमजी मॉल में आमजन को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करती साइबर क्राइम था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता के निर्देश पर साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद की टीम ने बुधवार को बीएमजी मॉल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें आम लोगों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए।
जागरूकता अभियान में साइबर विशेषज्ञ पीएसआई राहुल व उनकी की टीम ने आमजन बतलाया कि साइबर अपराध की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसपर अंकुश लगाने के लिए जागरूक होना जरूरी है। सभी को समझना होगा कि साइबर अपराध करने वाले लोग बड़े ही चालाक किस्म के होते हैं जिनसे सभी को बचना होगा। वैसे जिला रेवाड़ी में साइबर क्राइम थाना, साइबर सैल और साइबर हेल्प डेस्क गठित है, जो लगातार इस दिशा में काम रही है। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सावधानी और सतर्कता के साथ प्रयोग करना जरूरी है। उन्होंने साइबर क्राइम संबंधित संचार साथी पोर्टल और टेफ्को पोर्टल के बारे में भी बताया जिसमें अपना फोन नंबर इंटर करके पर यह पता लगाया जा सकता है कि एक आदमी के नाम से कितने सिम जारी हुई है। अगर कोई सिम आपने जारी नहीं करवाई है तो आप उसको उक्त पोर्टल पर रिपोर्ट करके बंद करवा सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान साइबर विशेषज्ञ ने वित्तीय ठगी से बचाव, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्रॉड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह दी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप के संबंध में आमजन को जागरूक रहने के लिए कहा गया। सिम कार्ड के माध्यम से, एटीएम कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, बायोमेट्रिक, क्यूआर कोड स्कैन, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती, फर्जी कॉल, अनजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल, ऑनलाइन लोन देने वाले ऐप, सोशल मीडिया पर रुपयों की मांग करने वालों से, गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च करने बारे, यूपीआई संबंधी फ्राड के प्रति एवं साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 बारे भी जागरूक किया गया। जागरूकता सेमिनार के दौरान करीब 300 से अधिक लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया। सभी ने साइबर अवेयरनेस के बाद साइबर टीम का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed