{"_id":"665982ddec35d51c2d0504a6","slug":"teenager-who-went-to-bathe-with-his-friends-in-rewari-died-by-drowning-in-a-pond-family-is-inconsolable-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर, तालाब में डूबने से हुई मौत; इकलौते बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर, तालाब में डूबने से हुई मौत; इकलौते बेटे की मौत
Fri, 31 May 2024 01:27 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 31 May 2024 01:27 PM IST
सार
रेवाड़ी में नहाते समय अचानक संदीप का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसके बाद साथ आए दोस्तों ने शोर मचाया और कसौला थाना पुलिस को सूचना दी। फिर गोताखोरों की मदद से संदीप को तालाब से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी में को तालाब में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए एक किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कसौला निवासी संदीप कुमार (17) के रुप में हुई है। संदीप के तालाब में डूबने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने गोताखोरों के साथ उसकी तलाश की। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव तालाब से बाहर निकाला गया। संदीप कुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
इकलौते बेटे की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रोजाना की तरह वह अपने दोस्तों के साथ सुबह की सैर के लिए गया था। भीषण गर्मी को देखते हुए संदीप व उसके दोस्त तालाब में नहाने चले गए। नहाते समय अचानक संदीप का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसके बाद साथ आए दोस्तों ने शोर मचाया और कसौला थाना पुलिस को सूचना दी। फिर गोताखोरों की मदद से संदीप को तालाब से बाहर निकाला गया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया गया। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
