{"_id":"64ff6948664be24d310c1e14","slug":"tears-of-clouds-shed-on-departure-of-monsoon-city-drenched-rewari-news-c-198-1-rew1001-4400-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मानसून की विदाई पर छलके बादलों के आंसू, भीगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मानसून की विदाई पर छलके बादलों के आंसू, भीगा शहर
विज्ञापन
रेवाड़ी। मानसून का अब विदाई लेने का समय आ चुका है। इसी के चलते पिछले कुछ दिनों से लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। सोमवार को जैसे ही मौसम बदला तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। मानसून की विदाई पर दोपहर 12 बजे कुछ देर से लिए बादल भी बरसे इससे शहर में कई जगहों पर हल्का जलभराव हुआ। जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। कभी धूप तो कभी बारिश हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व न्यूनतम 25.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने 12 सितंबर तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना जताई हुई है। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान भी नीचे आ गया है। हालांकि बार-बार बदल रहे मौसम के कारण रात में तो ठंडक घुल चुकी है, लेकिन दिन में अभी भी उमस बनी हुई है। सितंबर में बरसात का मौसम खासकर किसानों के लिए एक तरह से नुकसानदायक साबित हो रहा है। क्योंकि इस सीजन में बाजरे की कटाई होती है। ऐसे में कटाई कर खेतों में रखी गई बाजरे की फसल कुछ जगह खराब भी हुई है।
अगस्त में कम हुई बारिश
इस बार मानसून तय समय पर आने के बाद पूरे जुलाई में अच्छी बारिश हुई, लेकिन पूरा अगस्त रेवाड़ी में एक तरह से सूखा निकल गया। एक-बार बार हल्की बूंदाबांदी हुई। सितंबर के अंत तक मानसून की विदाई शुरू हो जाती है, लेकिन पिछले तीन दिनों से लगातार बदल रहे मौसम के कारण मानसून की बारिश अभी बनी हुई है।
बिजली की डिमांड हुई कम
मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश की संभावना जताई हुई है। पिछले तीन दिनों की बात करें तो जिले में 20 एमएस बारिश हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से कुछ हद तक उमस कम हुई है, जिसकी वजह से बिजली की डिमांड भी कम हुई है। अगस्त में बिजली की डिमांड बढ़ने के कारण लोगों को बिजली के अघोषित कट का भी सामना करना पड़ा था।