{"_id":"683b4f1c4d395c7acd011614","slug":"team-selection-for-state-level-wrestling-arena-will-be-done-from-june-3-rewari-news-c-198-1-rew1001-220378-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्यस्तरीय कुश्ती अखाड़ा के लिए 3 जून से टीम का होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्यस्तरीय कुश्ती अखाड़ा के लिए 3 जून से टीम का होगा चयन
Sun, 01 Jun 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। खेल विभाग की ओर से राज्यस्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता और कुमार व केसरी दंगल का आयोजन 10 से 13 जून तक पंचकूला में किया जाएगा। इसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों की फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती करवाई जाएगी।
प्रतियोगिता अंडर-17, जूनियर और सीनियर वर्गों में होगी। कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी ममता देवी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर चयन 3 और 4 जून को खेल स्टेडियम बावल में होगा।
इसी दौरान जिला कुमार व केसरी दंगल भी होगा। खिलाड़ियों का वजन 3 जून को सुबह 7 से 9 बजे तक लिया जाएगा। 9 बजे के बाद वजन नहीं होगा। वजन में कोई छूट नहीं दी जाएगी। एक पहलवान केवल एक ही स्टाइल और एक ही वजन वर्ग में खेल सकता है।
विज्ञापन
वजन वर्ग के अलावा कुमार व केसरी मुकाबले में भी भाग ले सकता है। सभी खिलाड़ियों को मूल आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाना अनिवार्य होगा। दस्तावेज नहीं होने पर वजन नहीं लिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पहलवान अलग-अलग भार वर्ग में दमखम दिखाएंगे।
--
पुरुष भार वर्ग में अंडर-17 फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन में 41-45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 82 और 110 किलोग्राम भार वर्ग रखे गए हैं। जूनियर अंडर-21 फ्री स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम भार वर्ग होंगे।
जूनियर अंडर-21 ग्रीको रोमन में 55, 60, 64, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम भार वर्ग तय किए गए हैं। सीनियर फ्री स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 व 125 किलोग्राम भार वर्ग होंगे। इसी तरह सीनियर ग्रीको रोमन में 55, 60, 64, 67, 72, 77, 82, 87, 97 व 130 किलोग्राम भार वर्ग रखे गए हैं।
महिला भार वर्ग : इसमें अंडर-17 में 36-40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 और 73 किलोग्राम भार वर्ग होंगे। जूनियर और सीनियर महिला वर्ग में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले होंगे।