फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Team of players leaves for Maharashtra for Yogasana Championship

Rewari News: योगासन चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का दल महाराष्ट्र रवाना

Tue, 30 Dec 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Team of players leaves for Maharashtra for Yogasana Championship
राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का दल महाराष्ट्र के लिए हुए रवाना। स्रो - फोटो : एमएलसी विजय अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करते हुए। स्रोतः भाजपा
रेवाड़ी। छठी सब जूनियर और सीनियर बी राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक महाराष्ट्र के संगमनेर में किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरियाणा से 30 खिलाड़ियों और दो कोच सहित कुल 32 सदस्यीय दल महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन

हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य सचिव डॉ. युद्धवीर ने बताया कि इस चैंपियनशिप में कुल 12 इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के लिए हरियाणा टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर सोनीपत में लगाया गया था।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण शिविर हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय स्तर के स्ट्राइक खिलाड़ी कमल ने पुरूष टीम के मुख्य कोच के रूप में तथा सरोज बाला ने महिला कोच के रूप में खिलाड़ियों को योगासन की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. युद्धवीर ने बताया कि कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के चलते हरियाणा टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने आगे बताया कि योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा ओलंपिक संघ की एसोसिएट सदस्य हैं। साथ ही हरियाणा राज्य खेलों में योगासन खेल को शामिल किया जा चुका है। ग्रेडेशन प्रक्रिया लागू होने से खिलाड़ियों को भविष्य में नौकरियों और खेल कोटे के तहत लाभ मिलने का रास्ता भी प्रशस्त होगा।
योगासन भारत और वर्ल्ड योगासन के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य ने वर्चुअल माध्यम से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि मार्च 2026 में पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब 50 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके साथ ही आने वाले एशियन गेम्स में भी योगासन खेल को शामिल किए जाने की तैयारी चल रही है।


डॉ. आर्य ने कहा कि यह हमारी प्राचीन योगासन विद्या के लिए गर्व का विषय है कि उसे अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जीत-हार की चिंता किए बिना खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed