फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Team of Holy Child Public School Faridabad stands first in Hindi-Sanskrit song competition

Rewari News: हिंदी-संस्कृत गीत स्पर्धा में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल फरीदाबाद की टीम प्रथम

Tue, 08 Oct 2024 05:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Oct 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Team of Holy Child Public School Faridabad stands first in Hindi-Sanskrit song competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भारत विकास परिषद दक्षिण प्रांत की ओर से शहर के दिल्ली रोड स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित देश भक्ति पर आधारित प्रांत स्तरीय हिंदी-संस्कृत व लोकगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें हरियाणा दक्षिण प्रांत के 12 विद्यालयों की टीमों के 160 विद्यार्थियों और वादकों ने भाग लिया।
हिंदी-संस्कृत गीत प्रतियोगिता में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर-29 फरीदाबाद की टीम प्रथम, आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-50 गुरुग्राम की टीम द्वितीय और आरपीएस पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा की टीम तृतीय स्थान पर रही। रोटरी पब्लिक स्कूल सेक्टर-22 गुरुग्राम की टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

लोकगीत प्रतियोगिता में सूचेता मेमोरियल स्कूल सेक्टर-5 गुरुग्राम की टीम प्रथम, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर-29 की टीम द्वितीय और लार्ड जिसस पब्लिक स्कूल गुरुग्राम की टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेता टीमों और अन्य सभी टीमों को प्रतिभागिता ट्रॉफी व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। अध्यक्षता क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव महेंद्र शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में अर्पित गुप्ता व समापन सत्र में रमेश सचदेवा मुख्य अतिथि रहे। सुनील भार्गव विशिष्ट अतिथि रहे। संस्कार क्षेत्रीय मंत्री डाॅ. आरबी यादव, प्रांतीय अध्यक्ष अनिल बंसल, प्रांतीय महासचिव ऋषि अग्रवाल व जिला समन्वयक मुकेश सैनी का सहयोग रहा। रेवाड़ी शाखा के अध्यक्ष दिनेश सैनी व सचिव हुकम चंद प्रजापत के नेतृत्व में शाखा की पूरी टीम ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग किया।

इस मौके पर पलवल शाखा के अध्यक्ष स्वतंत्र गोयल, विवेकानंद शाखा रेवाड़ी के संरक्षक मोहन गोयल, अध्यक्ष अतुल बत्रा, बावल शाखा के अध्यक्ष डाॅ. प्यारेलाल, रेवाड़ी शाखा के कोषाध्यक्ष रामकिशोर सैनी, प्रदीप माटा, कृष्ण जांगिड़, दयाराम आर्य, प्रेम मेहंदीरत्ता, हरपाल शर्मा, सतीश यादव, सरदार कश्मीर सिंह, नितिन गोयल, कृष्ण कुमार, कुंदनलाल सैनी, ओमप्रकाश सैनी, महेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed