{"_id":"67c35d75a5ec78757806cf69","slug":"teachers-will-go-door-to-door-to-increase-the-number-of-students-rewari-news-c-198-1-fth1001-215911-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए घर-घर जाएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए घर-घर जाएंगे शिक्षक
Sun, 02 Mar 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर शिक्षा अधिकारी बैठक करने लगे हैं। मार्च के आखिरी सप्ताह से शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला राजकीय स्कूलों में कराने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस कार्य में ग्राम पंचायतों का भी सहयोग लिया जाएगा। विभाग की ओर से यह अभियान जिले के सभी गांवों में चलाया जाएगा, जिसमें अध्यापकों को ज्यादा दाखिले करने का लक्ष्य दिया जाएगा। अप्रैल से प्रवेश उत्सव शुरू होने की उम्मीद है। इस दौरान शिक्षक अभिभावकों को राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति, वर्दी भत्ता, मिड डे मील आदि के बारे में जानकारी देंगे। बढ़ती तकनीक के दौर में अभिभावक अपने बच्चों को राजकीय विद्यालयों में पढ़ाने की बजाए, निजी विद्यालयों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इस कारण राजकीय विद्यालयों की छात्र संख्या लगातार घट रही है। इसलिए विभाग को अब छात्र संख्या बढ़ाने के लिए नई-नई योजनाएं चलानी पड़ रही है। अब परीक्षा खत्म होने के बाद प्रवेश उत्सव में राजकीय स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
-
वर्जन :
नए सत्र में राजकीय विद्यालयों में दाखिला बढ़ाने के लिए प्रवेश उत्सव के रूप में जिलेभर में अभियान चलाया जाता है। छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर प्राचार्य व शिक्षकों के साथ बैठक की जा रही है। जब प्रवेश उत्सव शुरू होगा तो शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को राजकीय विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देंगे।-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।