फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Teachers will go door to door to increase the number of students in schools

Rewari News: स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए घर-घर जाएंगे शिक्षक

Mon, 24 Feb 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 24 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Teachers will go door to door to increase the number of students in schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके लिए बैठक की जा रही है। परीक्षा के बाद शिक्षक घर-घर जाकर छात्रों की संख्या बढ़ाएंगे।
इस अभियान में ग्राम पंचायतों का भी सहयोग लिया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से यह अभियान सभी गांवों में चलाया जाएगा। अप्रैल से प्रवेश उत्सव शुरू होने की उम्मीद है। प्रवेश उत्सव के दौरान शिक्षक अभिभावकों को राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति, वर्दी भत्ता, मिड डे मील सहित अन्य चीजों के बारे में जानकारी देंगे। बढ़ती तकनीक के दौर में अभिभावक अपने बच्चों को राजकीय विद्यालयों में पढ़ाने की बजाए, निजी विद्यालयों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इस कारण राजकीय विद्यालयों की छात्र संख्या लगातार घट रही है। इसलिए विभाग को अब छात्र संख्या बढ़ाने के लिए नई-नई योजनाएं चलानी पड़ रही है।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने राजकीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाया जाता है, जिसके तहत सभी विद्यालयों में नया सत्र शुरू होने के दौरान प्रवेश उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव में जिन बच्चों के विद्यालय में नए दाखिले हुए हैं, उनका खास स्वागत किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर शिक्षकों की बैठक हो रही है। जब प्रवेश उत्सव शुरू होगा तो शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को राजकीय विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देंगे।-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed