{"_id":"660c499822064072370b126e","slug":"teachers-should-teach-children-with-dedication-and-hard-work-rewari-news-c-198-1-rew1001-202763-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लगन व मेहनत से बच्चों को पढ़ाएं अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लगन व मेहनत से बच्चों को पढ़ाएं अध्यापक
Tue, 02 Apr 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए महेंद्र सिंह खनगवाल का स्वागत करते हजरस के पद
रेवाड़ी। जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए महेंद्र सिंह खनगवाल ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। हजरस की जिला कार्यकारिणी ने प्रधान सुमेर सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। हजरस महासचिव दयाराम मोरवाल, पूर्व प्रधान राजपाल दहिया तथा पूर्व प्रधान रमेश अहरोदिया ने जिला शिक्षा अधिकारी को आश्वासन दिया कि संगठन उनका सहयोग करेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि भविष्य में अध्यापकों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। अध्यापक लगन व मेहनत से बच्चों को पढ़ाने का कार्य करें। इस अवसर पर उपस्थित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने शिक्षकों से मांग की कि वे सूचना समय पर भेजें। खंड शिक्षा अधिकारी सतपाल धूपिया ने हजरस द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत करने पर संगठन का धन्यवाद किया।
प्रधान सुमेर सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को आश्वस्त किया कि सभी अध्यापक क्षेत्र में पूरी लगन से कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर विजय सिंह, हेडमास्टर वेद प्रकाश, ईएसएचएम सुरेश कुमार, रणवीर सिंह खड्गवास, राजकुमार गोलियाका, रामनिवास गोठवाल, विजेंद्र कोषाध्यक्ष, नरेंद्र मेहरा, नरेंद्र सोलंकी, मंगतराम, वीरेंद्र सिंह तथा राजकुमार बाबू आदि उपस्थित थे।