Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Teachers provided with training under the 'Safe Childhood' campaign

Rewari News: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Sat, 21 Nov 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teachers provided with training under the 'Safe Childhood' campaign
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जिला कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अभियान के पहले चरण में 26 अगस्त से 3 अक्तूबर तक विभिन्न विद्यालयों में न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

दूसरे चरण में प्रत्येक विद्यालय से एक महिला और एक पुरुष शिक्षक को प्रशिक्षित कर मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा। ये शिक्षक विद्यालय स्तर पर गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाज के अन्य वर्गों को बाल संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मिताली अग्रवाल ने पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों, अनिवार्य रिपोर्टिंग, बाल अनुकूल न्यायिक प्रक्रिया और पीड़ित बच्चे की पहचान गोपनीय रखने संबंधी कानूनी पहलुओं की जानकारी दी।

सचिव डॉ. रेनू सोलखे ने बताया कि 26 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी में मेगा लीगल सर्विस कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर आमजन को सेवाएं और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed