फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Teacher arrested for sexually abusing minor girl students

Rewari News: नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Wed, 23 Jul 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Teacher arrested for sexually abusing minor girl students
फोटो: 18रेवाड़ी। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ​शिक्षक। स्रोत: पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस ने जिले के एक गांव स्थित मिडल स्कूल की 3 छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी शिक्षक राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी शिक्षक ने अग्रिम जमानत को लेकर कोर्ट के समक्ष याचिका लगाई थी लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन

डीएसपी जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी शिक्षक घटना के बाद राजस्थान भाग गया था। वहां से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच में आरोप सही मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन

बताया कि 18 जुलाई को एक छात्रा के अभिभावक ने शिकायत में बताया था कि उनकी बेटी एक गांव स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। सुबह करीब 11 बजे एक शिक्षक ने उनकी बेटी को स्कूल का स्टाफ रूम बंद करने के लिए भेजा था। जब उनकी बेटी वहां गई तो स्कूल में पढ़ाने वाला एक शिक्षक वहां पर पहले से मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे देखकर जब उसकी बेटी वापस आने लगी तो आरोपी शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। इसके बाद छात्रा वहां से क्लास में आ गई। छात्रा के अभिभावक ने बताया कि जब वह स्कूल पहुंचे तो दो अन्य बच्चियों के अभिभावक वहां पहुंचे हुए थे। उनकी बच्चियों के साथ भी शिक्षक ने इसी तरह की हरकत की थी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।


शिक्षा निदेशालय ने भी मांगी रिपोर्ट

मामले की गंभीरता को देखते हुए अब मौलिक शिक्षा निदेशालय के डायरेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से मामले की रिपोर्ट मांगी है। डायरेक्ट के रिपोर्ट मांगते ही जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद 5 सदस्यों की टीम के साथ विद्यालय में पहुंचे और स्टाफ और छात्राओं से घटनाक्रम की जानकारी भी ली है। आरोपी शिक्षक तीन दिन की छुट्टी लेकर गया था। सोमवार को उसकी छुट्टी खत्म हो गई थी और उसके बाद वह स्कूल नहीं पहुंचा। टीम ने कई छात्राओं से जानने की कोशिश की है कि आखिर क्या उन लोगों के साथ भी शिक्षक ने अश्लील हरकत की थी। टीम रिपोर्ट बनाकर अब उच्च अधिकारियों को सौंपेगी। बाल कल्याण समिति की तरफ से तीनों छात्राओं की काउंसिलिंग भी कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed