फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Teacher accused of beating Class 9 student for not doing homework.

Rewari News: होमवर्क नहीं करने पर नौवीं के छात्र की पिटाई का शिक्षिका पर आरोप

Tue, 08 Sep 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Teacher accused of beating Class 9 student for not doing homework.
हाथ पर चोट के निशान। स्रोत : वीडियो ग्रैब
कोसली। एक निजी स्कूल में 15 दिन की बीमारी की छुट्टी के बाद स्कूल पहुंचे नौवीं कक्षा के छात्र की होमवर्क नहीं करने पर पिटाई करने का आरोप शिक्षिका पर लगाया गया है। पिटाई से छात्र के हाथ और टांगों पर करीब 10 नीले निशान पड़ गए। घटना के बाद छात्र घबराया हुआ है।
विज्ञापन

छात्र मयंक बीमारी के कारण करीब 15 दिन से स्कूल नहीं जा रहा था। सोमवार को वह छुट्टी के बाद स्कूल पहुंचा। कक्षा में आते ही शिक्षिका ने उससे होमवर्क दिखाने को कहा। छात्र ने होमवर्क पूरा नहीं होने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद शिक्षिका ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पिटाई के बाद छात्र के हाथ और दोनों टांगों पर चोट के निशान दिखाई दिए। घटना के बाद वह काफी डरा हुआ है और मानसिक रूप से भी परेशान है। परिजनों ने छात्र के शरीर पर बने निशान का वीडियो भी बनाया, जिसमें वे चोट के निशान दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के बाद छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोसली थाना प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि छात्र के परिजनों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed