फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students were informed about protection against substance abuse and cybercrime.

Rewari News: विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Tue, 08 Sep 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about protection against substance abuse and cybercrime.
नशे और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी लेते विद्यार्थी। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने मंगलवार को धारूहेड़ा में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। एएसआई जितेंद्र कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने तथा नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
विज्ञापन

टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अपराधी फोन कॉल और सामाजिक माध्यमों के जरिये निजी जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। विद्यार्थियों से अनजान लोगों के साथ अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कहा कि किसी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की जानकारी तत्काल डायल-112 पर दें। नशे की बिक्री या सेवन से संबंधित सूचना पुलिस को देने के साथ नशा गतिविधियों की जानकारी मानस हेल्पलाइन 1933 पर भी दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे और साइबर अपराधों से दूर रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed