Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Teach students the tricks of healthy living

Rewari News: विद्यार्थियों को सिखाए स्वस्थ जीवन के गुर

Sat, 21 Nov 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Teach students the tricks of healthy living
भाड़ावास स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची आईएमए की टीम का स्वागत करती स्कूल स्टाफ। स्रोत:
रेवाड़ी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अभियान स्वस्थ रेवाड़ी, सजग रेवाड़ी-स्वस्थ पीढ़ी मिशन के छठे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाड़ावास में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन के गुर सिखाए।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने विद्यार्थियों को किशोरावस्था में होने वाले बदलावों, संतुलित खानपान, व्यक्तिगत स्वच्छता और डिजिटल उपकरणों के संतुलित इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. मित्रा सक्सेना ने किशोरावस्था में लड़के-लड़कियों में होने वाले शारीरिक और भावनात्मक बदलावों के बारे में बताया। डॉ. मीनाक्षी यादव ने स्वस्थ टिफिन, संतुलित आहार और यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य शिक्षा के महत्व को समझाया। वहीं, डॉ. नीरज यादव ने हाथ धोने के सही तरीके का प्रदर्शन कर व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्राचार्य हरीश ने टीम का आभार जताया। श्रीमती सरला को शिक्षक समन्वयक और तीन विद्यार्थियों को स्वास्थ्य दूत चुना गया। वहीं, डॉ. पूनम यादव, डॉ. कविता यादव, डॉ. कीर्ति किशोर शर्मा और डॉ. दिनकर ने स्वस्थ दिनचर्या और जीवनशैली पर जानकारी दी। यहां मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल, स्क्रीन टाइम और डिजिटल तनाव के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की गई।

डॉ. नीरज यादव ने कहा कि बच्चों में अच्छी स्वास्थ्य आदतें विकसित करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। 15 दिवसीय अभियान के तहत जिले के 23 स्कूलों में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य है। इसमें 50 से अधिक चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed