{"_id":"68c310530a2712c51b0a8c24","slug":"taxi-driver-committed-suicide-by-hanging-himself-police-started-investigation-rewari-news-c-198-1-rew1001-225533-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: टैक्सी चालक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: टैक्सी चालक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
फोटो : 3घटनास्थल पर जांच करती एफएसएल की टीम। संवाद
रेवाड़ी। पटौदी रोड पर सनसिटी फाटक के पास वीरवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बावल का कालड़ावास निवासी प्रदीप (26) टैक्सी चालक था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे पेड़ से लटकते शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने आसपास की स्थिति का जायजा लिया। शव के पास उसकी टैक्सी भी खड़ी हुई थी।
प्रारंभिक जांच में मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल मामले को आत्महत्या मानते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है लेकिन किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
मृतक के भाई दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि प्रदीप ने फंदा लगा लिया है। दिनेश ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हुआ। जब मौके पर पहुंचा तो देखा कि प्रदीप का शव पेड़ से लटका हुआ था।
प्रदीप का किसी से झगड़ा नहीं था। घर-परिवार में भी सब सामान्य था। समझ नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। यह हमारे लिए बहुत हैरान करने वाली बात है। मामले में उचित जांच की मांग की है। जांच अधिकारी का कहना है कि मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -
बॉक्स
सदमे में परिजन, आखिर क्यों की आत्महत्या
परिजनों का कहना है कि प्रदीप शांत स्वभाव का व्यक्ति था और टैक्सी चलाकर भरण-पोषण करता था। उसका न तो किसी से कोई विवाद था और न ही किसी तरह की दुश्मनी। फिलहाल परिजन यह मानने को तैयार नहीं हैं कि प्रदीप ने आत्महत्या की होगी। परिवार के अनुसार प्रदीप मानसिक दबाव में भी नहीं था। एक दम से उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इससे परिवार सदमे में है।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जनप्रदीप के फंदा लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हम हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। -विनोद, जांच अधिकारी