फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Taught moral lessons to students through poems

Rewari News: विद्यार्थियों को कविताओं के माध्यम से नैतिकता का पढ़ाया पाठ

Wed, 06 Dec 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 06 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Taught moral lessons to students through poems
रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कवियों ने नैतिकता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि हास्य कवि हलचल हरियाणवी बीकानेर की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय कवि सूरजपाल बेनीवाल (मथुरा, उत्तर प्रदेश) तथा कर्मवीर कर्मयोगी (फरीदाबाद) ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को कविताओं के माध्यम से नैतिकता का पाठ पढ़ाया। राष्ट्रीय कवियों ने कविताओं के माध्यम से नशे जैसी बुराई पर जमकर प्रहार किए और विद्यार्थियों को नैतिकता के साथ साथ शिक्षा में नवाचार, परीक्षा भय से मुक्ति, सकारात्मक सोच का जादू, एक बार में उतर याद करने की विधि, मेरिट लाने के तरीके, मोबाइल, टीवी से बचाव, गुस्से पर नियंत्रण, सहनशक्ति में वृद्धि, अध्यापकों का सम्मान आदि पर आधारित प्रेरक कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्राचार्य मनोज कुमार ने कवियों को स्मृति चिह्न के रूप में लेखनी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने धन्यवादी संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों को शिक्षा में गुणवत्ता तथा नवाचार में वृद्धि का अवसर प्राप्त होता है। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed