फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tanisha hoisted the flag in legal literacy competition

Rewari News: कानूनी साक्षरता स्पर्धा में तनीषा ने लहराया परचम

Fri, 08 Nov 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 08 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tanisha hoisted the flag in legal literacy competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कुमारी तनीषा ने जगाधरी (यमुनानगर) में आयोजित राज्यस्तरीय कानूनी साक्षरता स्पर्धा के तहत निबंध लेखन में तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय पहुंचने पर तनीषा को सम्मानित किया गया।

अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि समाजसेवी धनीराम मेहरा ने छात्रा को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्रा ने राज्यस्तर पर स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं गांव का गौरव और सम्मान बढ़ाया है। इससे पहले तनीषा ने हमारे विद्यालय का नाम राज्यस्तर पर कई बार रोशन किया है। पिछले वर्ष उन्होंने पर्वतारोहण में प्रथम स्थान पाकर हमारे विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि तनीषा अद्भुत प्रतिभा की धनी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉ. सुविधा यादव ने छात्रा को तराशने में सकारात्मक सोच का परिचय दिया है और छात्रा का मनोबल बढ़ाकर उसे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दोनों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सत्ते सिंह, डॉ. मनीषा शर्मा, विक्टोरिया यादव, मीनाक्षी चुग, कांता लहकरा, पूनम देवी, रविंद्र कुमार सैनी, राजेश कुमार, नरेंद्र सिंह, हरिता शर्मा, मंजू लता, प्रिया मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed