फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Talents Steal the Show on Day Two of the State-Level Children's Festival

Rewari News: राज्य स्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन प्रतिभाओं ने जमाया रंग

Wed, 15 Apr 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Talents Steal the Show on Day Two of the State-Level Children's Festival
प्रतियोगिता में सजावट करते प्रतिभागी। स्रोत : परिषद
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की तरफ से राज्यस्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्ले-मॉडलिंग, कार्ड मेकिंग, दीया-कैंडल, हैंडराइटिंग, थाली पूजन, कलश डेकोरेशन, एकल गायन और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमंडल अधिकारी सुरेश कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीत-हार जीवन का हिस्सा है और इसे सकारात्मक रूप में लेना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने और भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिला बाल कल्याण परिषद की कार्यशैली और बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की सराहना भी की।
विज्ञापन

महोत्सव में 22 जिलों के 720 बच्चों ने भाग लिया। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कला, अभिनय और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर कार्यक्रम अधिकारी पिंकी, लेखाकार प्रवीण यादव, सुपरवाइजर रोशनी, मुग्धा यादव, परिवीक्षा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में सजावट करते प्रतिभागी। स्रोत : परिषद

प्रतियोगिता में सजावट करते प्रतिभागी। स्रोत : परिषद

प्रतियोगिता में सजावट करते प्रतिभागी। स्रोत : परिषद

प्रतियोगिता में सजावट करते प्रतिभागी। स्रोत : परिषद

प्रतियोगिता में सजावट करते प्रतिभागी। स्रोत : परिषद

प्रतियोगिता में सजावट करते प्रतिभागी। स्रोत : परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed