फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Talents honored for outstanding contribution

Rewari News: उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिभाएं सम्मानित

Tue, 13 Feb 2024 04:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Talents honored for outstanding contribution
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय वन पर्यावरण, श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की ओर से किया गया। यादव कल्याण सभा का 10वां वार्षिक उत्सव व प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह के भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों के स्वागत के साथ शुरूआत की गई। सभा के वार्षिक उत्सव व प्रतिभा प्रोत्साहन व सम्मान समारोह की अध्यक्षता राव नरबीर सिंह पूर्व मंत्री ने की। सभा प्रधान रामबीर यादव व संरक्षक प्रोफेसर आरएस यादव की ओर से मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर पुष्प गुच्छ भेंट करके व बैज लगाकर सम्मानित किया। तत्पश्चात अन्य विशिष्ट अतिथियों का भी सभा के अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से शॉल, पुष्प गुच्छ भेंट करके व बैज लगाकर सम्मानित व अभिनंदन किया गया। प्रधान रामबीर यादव द्वारा मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों का शाब्दिक अभिनंदन व स्वागत किया। महासचिव डॉक्टर एलएस यादव ने सभा की संक्षिप्त वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभा संरक्षक प्रोफेसर आरएस यादव ने सभा का मांग पत्र पेश किया। कमांडेंट आरके यादव ने मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों से सभा की वार्षिक स्मारिका का लोकार्पण करवाया। सत्यवीर नहाड़िया ने शानदार मंच संचालन से सब को प्रभावित किया।
विज्ञापन


मानसिक व आर्थिक विकास करने के लिए प्रेरित किया
मुख्य अतिथि की ओर से प्रथम सम्मान पक्ष के लगभग तीन दर्जन यादव प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया उन्होंने यादव सभा के भवन की तारीफ करते हुए कहा कि केवल भवन बनाने मात्र से आपकी जिम्मेदारी पूरी नहीं होती बल्कि आप को नई पीढ़ी को सुशिक्षित करना है व उनको एक प्रोडक्ट ना बनाकर सफल उद्यमी के रूप में तैयार करना है। उनके संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास पर बल दिया तथा उनका मानसिक व आर्थिक विकास करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed