{"_id":"6a2c48bea8e63e4c27046c6a","slug":"talented-individuals-honored-at-the-ceremony-rewari-news-c-198-1-rew1001-240073-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: समारोह में प्रतिभाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: समारोह में प्रतिभाओं को किया सम्मानित
Fri, 12 Jun 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
कृषि एवं किसान कल्याण कार्यालय परिसर में आयोजित प्रशिक्षण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह। स्रोत : सं
रेवाड़ी। अरावली किसान क्लब की ओर से कृषि एवं किसान कल्याण कार्यालय के परिसर में प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक कृषि, पशुपालन, खेल और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
अरावली किसान क्लब के प्रधान व किसान रत्न अवाॅर्डी यशपाल खोला कंवाली ने किसानों को प्राकृतिक कृषि का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, प्राकृतिक कीट प्रबंधन और भूमि की उर्वरता बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि स्वस्थ समाज, सुरक्षित पर्यावरण और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है। साथ ही किसानों को विभागीय योजनाओं, सहकारिता, कृषि विपणन और संतुलित आहार के महत्व से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम बावल संजीव कुमार ने अरावली किसान क्लब की ओर से किए जा रहे सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों की सराहना की। उन्होंने युवाओं को प्राकृतिक कृषि से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
डिप्टी डायरेक्टर कृषि डॉ. जितेंद्र अहलावत ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक कृषि, पशुपालन, खेल और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में हरियाणा बोर्ड में दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दीपिका मेघवाल, राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक विजेता पायल यादव, आईआईटी रुड़की से शिक्षा प्राप्त कर सेल्सफोर्स में चयनित तमन्ना आदि शामिल रहे। अध्यक्षता वेदप्रकाश शर्मा ने की।