फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Take strict action in cases of crime against women: ADGP

महिला के साथ अपराध के मामलों में करें सख्त कार्रवाई : एडीजीपी

Fri, 08 Nov 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 08 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Take strict action in cases of crime against women: ADGP
रेवाड़ी। अ​धिकारियों के साथ बैठक में अपराध व अन्य संबंधित मुद्दों की समीक्षा करते एडीजीपी सौरभ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। एडीजीपी सौरभ सिंह ने रेंज कार्यालय में साउथ रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर महिला विरुद्ध अपराध, साइबर अपराध की समीक्षा की। एडीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला विरुद्ध अपराध से जुड़े मामलों की निगरानी कर ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि नशाखोरों पर शिकंजा कसते हुए, नशाखोरी का अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। नशा के खिलाफ यूथ को साथ लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएं। उन्होंने रेंज के सभी जिलों में मोस्ट वांटेड, उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए। एडीजीपी ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले सभी संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरा लगवाएं। इसके साथ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की जांच करें। एडीजीपी ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी आम नागरिकों की भावना का आदर करें ताकि जनता में पुलिस का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। जब भी कोई परेशान नागरिक एक उम्मीद के साथ पुलिस के पास आता है तो उसकी शिकायत का निवारण करना हमारा मुख्य कर्तव्य है। उन्होंने कर्मचारियों की सभी प्रकार की समस्या के त्वरित निवारण के लिए भी निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी रेवाड़ी गौरव राजपुरोहित, एसपी महेंद्रगढ़ पूजा वशिष्ट, एसपी पलवल चन्द्रमोहन व एसपी नूंह विजय प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed