{"_id":"62c87382ed2ed7793c78e41b","slug":"take-a-pledge-to-take-care-of-plants-registrar-rewari-news-rtk6517875150","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में मनाया हरियाली महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में मनाया हरियाली महोत्सव
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को वन विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा हरियाली महोत्सव का आगाज किया गया। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार द्वारा देश के 75 शहरों और गांव में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें अलग-अलग जगह पर पौधरोपण अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के तहत स्थानीय इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. जेपी यादव व कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान चलाया गया। पौधारोपण अभियान की शुरुआत कुलपति के द्वारा पौधरोपण कर की गई। इस अवसर पर वन अधिकारी सुंदरलाल ने बताया कि वन विभाग विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है। पहले भी वन विभाग विश्वविद्यालय परिसर में 5000 से अधिक पौधे लगा चुका है और इस वर्ष भी अनेक प्रजातियों के करीब 7500 पौधे कुलपति के निर्देशन और दिशा निर्देश अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में लगाए जाएंगे। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वह न केवल पौधे लगाएं बल्कि उनकी देखभाल का भी संकल्प लें।
इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. करण सिंह ने वन विभाग व विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद दिया और बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई पूरे जुलाई एवं अगस्त महीने में विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण का कार्यक्रम चलाते रहेगी। इस अवसर पर संजीव कुमार, नवीन पिपलानी, मोहित, अशोक गर्ग, डॉ. सुमन, डॉ. रमेश, डॉ. एनके यादव, प्रो. सुरेश यादव, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुशांत यादव, डॉ. अनीता, डॉ. ललित समेत बड़ी संख्या में स्वयं सेवक पौधारोपण कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------------------