फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Taekwondo: JPS became the first runner up by winning 21 medals

ताइक्वांडो : 21 पदक जीतकर जेपीएस बना प्रथम रनरअप

Mon, 25 Apr 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Taekwondo: JPS became the first runner up by winning 21 medals
जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार् - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के राज इंटरनेशनल स्कूल में 23 अप्रैल को आयोजित जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जैन पब्लिक स्कूल (जैन पब्लिक स्कूल) के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक समेत 18 पदक जीतकर प्रथम रनर अप की उपलब्धि हासिल की। इसके लिए स्कूल प्रबंधन ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रबंधन समिति ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने कहा कि 23 अप्रैल को राज स्कूल में तीसरी इंटर स्कूल एचसी शर्मा मेमोरियल ताइक्वांडो प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने तीन स्वर्ण, नौ रजत तथा छह कांस्य पदक जीते। सोमवार को स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान पदम कुमार जैन ने विद्यालय में विजेताओं का उत्साह वर्धन किया। इस प्रतियोगिता में रिद्धीमान, अक्षित व नवीन ने स्वर्ण पदक, पीयूष, रीतिका, मुकुंद, निकुंज, मुकुल, कुशाग्र, भव्या, पंकज व हार्दिक ने रजत पदक जबकि दैविक, केशव, हितेन, अंश, रुद्र व यजत ने कांस्य पदक जीतकर इस विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय की प्रबंध समिति के साथ प्रधानाचार्य सोनल छाबड़ा और मुख्याध्यापिका विजय गुप्ता ने ताइक्वांडो प्रशिक्षक दीपक पंडित ने इस कामयाबी के लिए खेल विंग को शुुुभकामनाएं दीं। समारोह में खेल विभाग की अध्यक्षा निशी यादव भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed