फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   sweepers demonstrated on demands submitted memorandum to xen

Rewari News: सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन

Tue, 09 May 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 09 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
sweepers demonstrated on demands submitted memorandum to xen
नगर परिषद एक्सईएन मंजीत दहिया को ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद के गेट के पास बैठक की। इसकी अध्यक्षता रेवाड़ी इकाई प्रधान महेंद्र कुमार चावरिया ने की। इसके बाद काफी संख्या में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कार्यालय पहुंचकर एक्सईएन मंजीत दहिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रधान महेंद्र कुमार ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में सभी कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा, निजीकरण समाप्त करने, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, दो वर्ष के अनुभव के आधार पर नियमित करने, जोखिम भत्ता देने, कोरोना वायरस से मृत्यु होने पर कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि व नियमित रोजगार देने, विभाग के रोल पर लगे सभी कर्मचारियों को समान काम, समान वेतन देने, क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैनों, फायर कर्मचारियों और चतुर्थ एवं तृतीय श्रेणी के सभी कर्मचारियों के नए पद सृजित कर पक्की भर्ती करने व कौशल रोजगार योजना भंग करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। इस मौके पर इकाई उप प्रधान शिवा, रतीश बागड़ी, अनिल कुमार, बाबूलाल, भूपसिंह, विजय व अजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed