फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sweating in February, mercury crossed 30 degrees

Rewari News: फरवरी में छूट रहा पसीना, पारा पहुंचा 30 डिग्री पार

Tue, 21 Feb 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 21 Feb 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sweating in February, mercury crossed 30 degrees
दाने की तलाश में परिंदें...तेज धूप निकलने के बाद दाने की तलाश में कबूतर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। फरवरी में हल्की ठंड होती है, लेकिन अभी से गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और पिछले 12 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री की गिरावट के साथ 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है आने वाले दिनों में यह गर्मी और भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
विज्ञापन

फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास: इस बार फरवरी महीने में मार्च जैसी गर्मी पड़ने लगी है, जबकि हर साल फरवरी के अंत तक सर्दी का जोर रहता था। फरवरी में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर पहुंच गया है। मंगलवार को तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब तेजी से तापमान बढ़ने की संभावना बन रही है। मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहा, लेकिन सोमवार को पड़ी गर्मी से गेहूं उत्पादक किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
अब मौसम में लगातार बढ़ोतरी की संभावना बन रही है। इस समय फरवरी में ही तापमान बढ़ने से पसीने छूटने लगे हैं। इन दिनों अधिकतम तापमान 25 से 26 और न्यूनतम 10 से 12 डिग्री तक रहना चाहिए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम एक डिग्री बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है।
- डॉ. धर्मबीर यादव, क्षेत्रिय निदेशक, बावल कृषि अनुसंधान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed