{"_id":"690a44619417cbc69a0de687","slug":"swati-won-silver-medal-in-state-level-judo-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-228431-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में स्वाती ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में स्वाती ने जीता रजत पदक
Tue, 04 Nov 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 12जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करती खिलाड़ी स्वाती। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। हरियाणा ओलंपिक संघ की तरफ से 2 से 8 नवंबर तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ी स्वाती ने जूडो स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 78 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया है।
स्वाती ने यह उपलब्धि राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में जूडो प्रशिक्षक कर्मबीर की देखरेख में निरंतर अभ्यास के बाद हासिल की। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिनमें स्वाती ने अपने शानदार कौशल और आत्मविश्वास के दम पर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला खेल अधिकारी ममता ने स्वाती की जीत पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वाती भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि स्वाती की सफलता से अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रशिक्षक कर्मबीर ने बताया कि स्वाती बेहद अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं। उसने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि जूडो जैसे मार्शल आर्ट खेल में मानसिक एकाग्रता और आत्मविश्वास अहम भूमिका निभाते है।