फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Suspicion of being from another community, a young man who got married fiercely

दूसरे समुदाय का होने के शक में जमकर पिटा प्रेम विवाह करने वाला युवक

Thu, 23 Sep 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Suspicion of being from another community, a young man who got married fiercely
प्रेम विवाह करने के बाद पुलिस सुरक्षा लेने के लिए जनपद न्यायालय आए युवक की वकीलों और युवती के परिजनों ने मिलकर धुनाई कर दी। अदालत परिसर में यह अफवाह फैल गई कि युवक दूसरे समुदाय का है। युवक ने युवती का धर्मांतरण कराया है। बस इसी बात पर मामला बिगड़ गया। फिर देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और युवक को दबोच कर पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि युवक व युवती जब प्रेम विवाह करने के बाद जनपद न्यायालय में पुलिस सुरक्षा लेने के लिए पहुंचे तो यह अफवाह फैल गई कि युवक दूसरे समुदाय का है और उसने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा कर न सिर्फ उससे शादी की है बल्कि, उसका धर्मांतरण भी करा दिया है। इसके बाद वकीलों के साथ ही युवती के परिजनों ने युवक को वहीं पह दबोच लिया और पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से युवक और युवती को लोगों के चंगुल से मुक्त करवाया। दोनों को फिलहाल पुलिस सुरक्षा में रखा गया है। बताया जा रहा है कि युवक व युवती दोनों एक ही समुदाय के हैं।
विज्ञापन

रेवाड़ी का युवक और मानसेर की है युवती
बताया जा रहा है कि युवक रेवाड़ी शहर के एक मोहल्ले का रहने वाला है और युवती गुरुग्राम जिले की रहने वाली है। दोनों ने घर से भागकर प्रेम विवाह किया है। शादी करने के बाद युवक व युवती वीरवार को जनपद न्यायाधीश के यहां पुलिस सुरक्षा लेने के लिए पहुंचे थे। युवती के परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिल गई थी। वह पहले से ही कोर्ट परिसर में मौजूद थे। युवती के परिवार के लोग अपनी बेटी से मिलना चाहते थ, लेकिन उनको मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद कुछ लोगों की ओर से अफवाह उड़ा दी गई कि युवक दूसरे समुदाय का है और उसने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर न केवल उससे शादी की है, बल्कि उसका धर्मांतरण भी करा दिया है। अचानक युवक की पिटाई होने से अदालत परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने दोनों को अपनी सुरक्षा में रख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed