{"_id":"68190c958574db40a905b275","slug":"survey-of-38-villages-of-the-district-was-done-under-chief-minister-rural-housing-scheme-rewari-news-c-198-1-rew1001-219039-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जिले के 38 गांवों का किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जिले के 38 गांवों का किया सर्वे
Tue, 06 May 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 06 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जरूरतमंद पात्र नागरिकों को आवास दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत ऑनलाइन आवंटन प्रक्रिया शुरू की गई है। इसका शुभारंभ सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया। योजना का लाभ दिलाने के लिए जिले के 38 गांवों का सर्वे किया गया है।
जिला मुख्यालय पर डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री का संदेश सुना और योजना के मद्देनजर प्रभावी ढंग से कदम उठाने का आश्वासन दिया। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत ग्राम पंचायत के आवेदनों के लिए 100 वर्ग गज के आवासीय प्लाट व महा ग्राम पंचायत के आवेदकों के लिए 50 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट आवंटन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत रेवाड़ी जिले के 38 गांवों का सर्वे किया गया है।
डीसी ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर लोगों को पक्का घर देना है ताकि वह बेघर न रहे। सभी लोगों को अपना घर बनाने का सपना हरियाणा सरकार साकार कर रही है। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब कोई भी परिवार प्रदेश में आवासहीन नहीं होगा, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाए जा रहे हैं। डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करते हुए पहले चरण में 61 ग्राम पंचायत और एक महा ग्राम पंचायत में 4532 प्लाटों का आवंटन किया गया था अब दूसरे चरण में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश के 537 ग्राम पंचायत एवं 24 महा ग्राम पंचायत में 1.58 लाख आवेदकों के लिए आवंटन प्रक्रिया का शुभारंभ किया है।