फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sumit has committed 24 thefts to satisfy his drug addiction.

Rewari News: नशे की लत पूरा करने के लिए चोरी की 24 वारदातों को अंजाम दे चुका सुमित

Mon, 09 Feb 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sumit has committed 24 thefts to satisfy his drug addiction.
आरोपी सुमित
रेवाड़ी। थाना सदर पुलिस ने नशे की लत पूरा करने के लिए चोरी की 24 वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी गुरुग्राम के गांव नानू कलां निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटर व वारदात में प्रयोग की गई बाइक को बरामद किया है।
विज्ञापन

डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि फरार होने वाला आरोपी भी उसी के गांव का कर्मबीर है। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी सुमित ने सदर थाना क्षेत्र में मोटर चोरी की 24 वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान जिले के दूसरे थाना क्षेत्रों में हुई वारदातों का खुलासा भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी प्राइवेट नौकरी करते थे। सुमित कुमार नशे का आदि है, जो नशे के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि गांव रामगढ़ निवासी इंद्रजीत ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह रविवार को शाम के समय अपने खेत में नीलगायों से रखवाली करने के लिए गया था।

उसके खेत के पास बाइक पर दो युवक खड़े थे। उन्होंने बाइक के बीच में पानी की मोटर रखी हुई थी। उसके पास जाने पर दोनों ने भागने का प्रयास किया तो उसने मौके पर एक आरोपी को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed