फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Success comes through restraint and morality: Kapoor

संयम और सदाचार से मिलती है सफलता : कपूर

Fri, 03 May 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 May 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Success comes through restraint and morality: Kapoor
रेवाड़ी। कार्यक्रम में होनहार विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते संस्था के संयोज
रेवाड़ी। शहर के जैन बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम हंसते मुस्कराते छुएं जीवन में सफलता की मंजिलें का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर व स्कूल के प्राचार्य सुरेश शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में सफलता संयम और सदाचार से मिलती है। प्रत्येक विद्यार्थी परिश्रम करें। अधिक से अधिक अंक प्राप्त करें, लेकिन साथ ही अपने स्वास्थ्य व अपने मन की प्रसन्नता का भी पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उन्हें प्राणायाम, लॉफ्टर थेरेपी व ध्यान साधना का अभ्यास कराया गया। युवा दल के संरक्षक अरुण गुप्ता व उप प्रधान प्रवीण ठाकुर ने विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। फलों का सेवन, नींबू पानी, आम्बी पन्ना, जौ के सत्तू, पुदीने की चटनी का नियमित सेवन करने के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक पंकज कुमार ने किया। युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने विद्यार्थियों से उनके व्यक्तित्व संबंधी प्रश्न किए। होनहार विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था की ओर से स्कूल को शहीद ए आजम भगत सिंह, भारत माता, चंद्रशेखर आजाद व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में मुख्यतः बायोलॉजी के प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, योगेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, ममता, सरिता, सुधा कमला, वीरेंद्र कुमार व ईशा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed