फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sub Inspector Recruitment: 7717 candidates appeared in 38 examination centers, 3683 were absent

सब इंस्पेक्टर भर्ती ः 38 परीक्षा केंद्रों पर 7717 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 3683 रहे अनुपस्थित

Sun, 26 Sep 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sub Inspector Recruitment: 7717 candidates appeared in 38 examination centers, 3683 were absent
डीसी यशेंद्र सिंह और एसपी अभिषेक जोरवाल परीक्षा केंद्रों का दौरा करते हुए। संवाद - फोटो : Rewari
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रविवार को सब इंस्पेक्टर के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई । महिला और पुरुष के लिए आयोजित परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिले में बनाए गए 38 केंद्रों में से कही से भी कोई गड़बड़ी होने की खबर नहीं है। जिले में कुल 7717 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3683 ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल के साथ परीक्षा केंद्रों का दौरा कर इंतजामोें का जायजा लिया। जिला प्रशासन ने परीक्षा सामग्री को ट्रेजरी से केंद्र तक पहुंचाने व लाने की वीडियोग्राफी, सभी केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम, परीक्षा केंद्रों पर जैमर व सीसीटीवी के पुख्ता प्रबंध किए थे। साथ ही अधिकारियों की गठित फ्लाइंग स्क्वायड भी निरंतर परीक्षा केंद्रों की जांच करती रही।
विज्ञापन

उपायुक्त ने परीक्षा समाप्त होने के बाद जानकारी दी कि प्रदेश सरकार व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए जिले में परीक्षा केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा की पवित्रता व गरिमा को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम सक्रिय रही। उन्होंने विभिन्न केंद्रों पर जाकर परीक्षार्थियों की बायो मीट्रिक उपस्थिति, केंद्र पर परीक्षा सामग्री का वितरण, जैमर व सीसीटीवी आदि का खुद निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा के दौरान राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18, कैंब्रिज स्कूल, सोमाणी कॉलेज, आरपीएस स्कूल, केएलपी कॉलेज व हॉली चाइल्ड पब्लिक स्कूल सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं एडीसी आशिमा सांगवान लघु सचिवालय में परीक्षा सामग्री वितरण कक्ष में मौजूद रहीं। वहीं एसडीएम कोसली होशियार सिंह व जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

 परीक्षार्थियों की जांच करते कर्मचारी। संवाद

परीक्षार्थियों की जांच करते कर्मचारी। संवाद- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed