फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students will now be able to apply online for admission to the nearest college for graduation.

Rewari News: स्नातक में प्रवेश के लिए अब नजदीकी कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी

Fri, 01 May 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 01 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Students will now be able to apply online for admission to the nearest college for graduation.
रेवाड़ी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया को सरल बनाने का निर्णय लिया है। पहले विद्यार्थी साइबर कैफे से प्रवेश के लिए आवेदन करते थे लेकिन अब प्रत्येक राजकीय व अनुदान प्राप्त कॉलेजों में आवेदन करने व्यवस्था की गई है। अब विद्यार्थी किसी भी काॅलेज से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 7 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों में कंप्यूटर सेल स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। यह कंप्यूटर सेल कॉलेज प्राचार्य की निगरानी में कार्य करेगा और विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में मदद करेगा। इसके साथ ही कॉलेजों को कंप्यूटर सेल की स्थापना की सूचना उच्चतर शिक्षा विभाग को देनी होगी।
विज्ञापन

इस पहल से खासतौर पर ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें अब आवेदन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। विभाग का मानना है कि इससे प्रवेश प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आवेदन में नहीं होंगी त्रुटियां
उच्च विभाग के इस निर्णय से विद्यार्थियों को फायदा होगा। साइबर कैफे में आवेदन के नाम पर 150 से 300 रुपये तक लिए जाते थे। आवेदन के दौरान कई त्रुटियां रहने से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब काॅलेज में जाकर आवेदन करेंगे तो साइबर कैफे पर लगने वाला अतिरिक्त शुल्क बचेगा। कॉलेज की विशेषज्ञ टीम फार्म भरेगी तो त्रुटियां नहीं होंगी। विद्यार्थी जो फीस या पंजीकरण शुल्क देंगे वह सीधे उच्च विभाग के पास जाएगा।
-
पंजीकरण शुल्क रहेगा 100 रुपये

उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई विद्यार्थी यहां से अन्य काॅलेज में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहता है तो मना नहीं कर सकते। इसके लिए आवेदन के पिछले वर्ष की तरह पंजीकरण शुल्क 100 रुपये आनलाइन भुगतान होगा।

-
वर्जन
कॉलेज में कंप्यूटर सेल की स्थापना की गई है और स्टाफ सदस्यों को इसकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। अब कोई विद्यार्थी यहां आकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। -मनु कुमार, एडमिशन नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed