Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students will have a test every Saturday before the board examinations.

Rewari News: बोर्ड परीक्षा से पहले हर शनिवार होगा विद्यार्थियों का टेस्ट, कमजोर स्कूलों पर रहेगा विशेष फोकस

Sun, 08 Nov 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 08 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Students will have a test every Saturday before the board examinations.
रेवाड़ी। सरकारी स्कूलों में आगामी वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। अब जिले के सभी राजकीय उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों का प्रत्येक शनिवार नियमित टेस्ट लिया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) और स्कूल प्रिंसिपल्स को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग का उद्देश्य टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी का आकलन करना और परीक्षा से पहले उनकी कमजोरियों को दूर करना है। पिछले शैक्षणिक सत्र में जिन सरकारी स्कूलों का बोर्ड परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहा था, उनकी अलग से सूची तैयार की जा रही है। इन स्कूलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि इस बार परिणाम में सुधार किया जा सके।
विज्ञापन

टेस्ट में सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य
जारी निर्देशों के अनुसार सभी बीईओ अपने ब्लॉक के स्कूलों में शनिवार को टेस्ट आयोजित करवाना सुनिश्चित करेंगे। टेस्ट के दौरान बोर्ड कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। किसी स्कूल में लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रिंसिपल और विषय अध्यापक की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमजोर विद्यार्थियों के लिए लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं
टेस्ट की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच उसी सप्ताह करनी होगी और उनका रिकॉर्ड भी संधारित किया जाएगा। इसके आधार पर कमजोर विषयों और विद्यार्थियों की पहचान कर उपचारात्मक कक्षाएं लगाई जाएंगी, ताकि समय रहते उनकी कमियों को दूर किया जा सके।


वर्जन
बोर्ड कक्षाओं का शैक्षणिक स्तर सुधारना विभाग की प्राथमिकता है। सभी स्कूलों में शनिवार को टेस्ट अनिवार्य किया गया है। कम परिणाम वाले स्कूलों पर विशेष फोकस रहेगा।राजेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed