{"_id":"66e33429b09a79766e063cdc","slug":"students-will-give-the-message-of-environmental-protection-through-painting-rewari-news-c-198-1-fth1001-209254-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पेंटिंग के माध्यम से विद्यार्थी देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पेंटिंग के माध्यम से विद्यार्थी देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Fri, 13 Sep 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के राजकीय विद्यालयों में 30 सितंबर तक पेंटिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व ऊर्जा की बचत का संदेश देंगे।
विद्यालयों की श्रेष्ठ दो पेंटिंग पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। प्रदेशस्तर पर श्रेष्ठ पेंटिंग चुने जाने पर 50 हजार रुपये और राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता में पांचवीं से 10वीं कक्षा के विद्यार्थी भाग लेंगे। भाखड़ा बेस मैनेजमेंट बोर्ड की ओर से राज्य स्कूल परियोजना परिषद के सहयोग से ऊर्जा संरक्षण पर स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। डीओसी प्रदीप यादव ने बताया कि विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता 30 सितंबर तक कराई जाएगी। प्रतियोगिता के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं। ए-ग्रुप में पांचवीं से सातवीं और ग्रुप-बी में आठवीं से 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।
विद्यार्थियों को ऊर्जा और पर्यावरण का संरक्षण विषय पर पेंटिंग बनानी होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालयों को ब्यूरो आफ एनर्जी एफिशिएंसी के पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद जिला शिक्षा कार्यालय से जिले के सभी पेंटिंग को चंडीगढ़ भेजा जाएगा, जहां पर विद्यार्थियों के पेंटिंग को इनाम के लिए चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
-
पेंटिंग चयनित होने पर किया जाएगा पुरस्कृत
विद्यालयों की ओर से अपलोड हुई पेंटिंग में प्रदेशस्तर पर श्रेष्ठ पेंटिंग का चयन किया जाएगा। स्कूलों को दो श्रेष्ठ पेंटिंग पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। प्रदेशस्तर पर प्रथम स्थान पाने वाली पेंटिंग को 50 हजार, द्वितीय को 30 हजार रुपये और तृतीय को 20 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। 10 पेंटिंग को सांत्वना पुरस्कार मिलेगा। प्रत्येक को 7500-7500 रुपये का इनाम दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाली पेंटिंग को एक लाख रुपये, द्वितीय की 50 हजार रुपये और तृतीय को 30 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। 10 पेंटिंग को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। प्रत्येक को 15-15 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
-
वर्जन :
राजकीय विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता होनी है। सभी विद्यालय मुखिया को प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। प्रतियोगिता 30 सितंबर से पहले ही संपन्न करानी होगी। पेंटिंग प्रदेशस्तर पर चयनित होने पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।-प्रदीप यादव, डीओसी शिक्षा विभाग रेवाड़ी।