{"_id":"662ad358b14906848d0c8754","slug":"students-will-get-tablets-in-the-first-week-of-may-rewari-news-c-198-1-rew1001-203669-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मई के पहले सप्ताह में विद्यार्थियों को मिलेंगे टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मई के पहले सप्ताह में विद्यार्थियों को मिलेंगे टैबलेट
Fri, 26 Apr 2024 03:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 26 Apr 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय। संवाद
रेवाड़ी। जिले में 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पिछले करीब 17 हजार टैबलेट वितरित किए गए थे। शिक्षा विभाग के आदेश के बाद बोर्ड परीक्षाओं के संपन्न होने से पहले ही सभी विद्यार्थियों ने टैबलेट विद्यालय मुखिया को जमा करा दिए थे। अब नए शैक्षणिक सत्र के दौरान 10वीं कक्षा में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों और 12वीं कक्षा में आए नए विद्यार्थियों को मई के पहले सप्ताह तक टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके पहले स्कूल मुखिया को निदेशालय की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थियों द्वारा वापस किए गए सभी टैबलेट को 26 अप्रैल तक रिसेट कर दिए जाएं। ताकि मई के पहले सप्ताह तक सभी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किया जा सके। जिससे सत्र शुरू होने के साथ ही विद्यार्थियों को पठन-पाठन करने में किसी प्रकार की कोई परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
वहीं स्कूलों को नए शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षाओं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का डाटा मई के पहले सप्ताह में अवसर एप पर अपलोड करने के साथ ही शिक्षकों को भी इस सॉफ्टवेयर का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी कराना होगा।
विज्ञापन
इंसेट
9 हजार टैबलेट वापस किए गए
10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के पास बीते सत्र से ही टैबलेट है, हालांकि कई स्कूलों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के दौरान 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों से भी टैबलेट जमा कराए थे। वहीं 11वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थी अब 12वीं कक्षा में दाखिला ले चुके हैं। ऐसे में उनके पास टैबलेट पहले ही मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि बीते सत्र में करीब 17 हजार टैबलेट विद्यार्थियों को वितरित किए गए थे। इसमें से 12वीं कक्षा के 5 हजार 400 विद्यार्थी और कक्षा 10वीं के 3 हजार विद्यार्थियों ने स्कूल मुखिया को टैबलेट जमा करवाए थे। इस हिसाब से करीब 9 हजार टैबलेट विभाग को वापस किए गए थे।
वर्जन
शिक्षा विभाग की तरफ से नए सत्र में विद्यार्थियों को मई के पहले सप्ताह में टैबलेट वितरित करने के आदेश दिए गए हैं। 26 अप्रैल तक विद्यार्थियों द्वारा वापस किए गए सभी टैबलेट को रिसेट किया जाना है। पिछले वर्ष जिले में करीब 17 हजार टैबलेट वितरित किए गए थे। इसमें से करीब 9 हजार टैबलेट विभाग के पास विद्यार्थियों ने जमा करा दिए थे।-डॉ. अशोक कुमार नामवाल, नोडल अधिकारी