{"_id":"68793f7ed1de6914810a8e1b","slug":"students-will-be-able-to-take-admission-till-24th-with-a-late-fee-of-rs-100-rewari-news-c-198-1-fth1001-222735-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 24 तक दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 24 तक दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी
Thu, 17 Jul 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 09रेवाड़ी। खरखड़ा स्थित महाविद्यालय में विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन करते
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले के लिए दो मेरिट सूची जारी होने के बाद भी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में 35 प्रतिशत सीटें रिक्त बची हैं। अब रिक्त सीटों पर 18 से 24 जुलाई तक 100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क भरकर विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
स्नातक में दाखिला कम होने का मुख्य कारण यह है कि प्रोफेशनल कोर्सेज के परिणाम अभी तक जारी नहीं हुए हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं और दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। यह स्थिति हर वर्ष देखने को मिलती है।
अधिकांश विद्यार्थी ओपन काउंसलिंग के माध्यम से दाखिला लेते हैं, और जैसे-जैसे काउंसलिंग आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे करीब 80 प्रतिशत सीटें भर जाती हैं। यह आकड़ा हर साल लगभग समान रहता है।
विज्ञापन
अभी तक राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में बीए की 320 सीटों पर 98 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। बीकॉम में 160 में से 25 और बीएससी में 80 सीटों में से सिर्फ 20 छात्रों को प्रवेश मिला है।
वहीं सेक्टर 18 कन्या महाविद्यालय में बीए की 560 सीटों पर 201 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। बीकॉम में 83, बीसीए में 35, बीएससी (जीव विज्ञान) में 90, बीएससी (भौतिक विज्ञान) में 47 और बीएससी (मेजर विज्ञान) में 10 विद्यार्थियों को प्रवेश मिला है। मौजूदा समय में अभी अधिकतर विद्यालयों में सीटें रिक्त है।
महाविद्यालयों में कुल 9 हजार सीटें
जिले के महाविद्यालयों में कुल 9 हजार सीटें हैं जिनमें से केवल बीए प्रथम वर्ष में 4880 सीटें हैं। इन पर 3405 आवेदन आए हैं। कॉलेजों में बीकॉम प्रथम वर्ष में कुल 1080 सीटों पर 880, बीएससी इन फिजिक्स साइंस में कुल 1740 सीटों पर 1090, बीएससी मेडिकल विद्यार्थियों के लिए कोसली स्थित राजकीय कॉलेज में 80 सीटों पर 70, सेक्टर 18 स्थित गर्ल्स कॉलेज रेवाड़ी में 160 सीटों पर 139 आवेदन आए हैं।
-
वर्जन :
महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट का समय समाप्त हो चुका है अब विद्यालय में फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। - डॉ. मनु कुमार, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।