फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students who save books will get two percent extra marks

Rewari News: किताबें सहेजकर रखने वाले विद्यार्थियों को मिलेंगे दो फीसदी अतिरिक्त अंक

Mon, 01 Apr 2024 03:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 01 Apr 2024 03:29 PM IST
विज्ञापन
Students who save books will get two percent extra marks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। अपनी पाठ्य पुस्तकें सहेजकर सुरक्षित रखने वाले विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड में दस अंक अतिरिक्त दिए जाएंगे। इससे प्रतिशत बढ़ाने के लिए न सिर्फ विद्यार्थी पुस्तकें सुरक्षित रखेंगे बल्कि शिक्षा विभाग नए सत्र में नए बच्चों को किताबें उपलब्ध करा सकेगा।
नई व्यवस्था में अगर एक विद्यार्थी को 5 विषयों की 5 किताबें विभाग की ओर से मिली हैं तो वह उन्हें सहेजकर पूरे साल रखेगा और फटने नहीं देगा तो उस विद्यार्थी को 5 किताबों के 10 नंबर रिपोर्ट कार्ड में अतिरिक्त मिल जाएंगे, ऐसे में उस विद्यार्थी के 2 प्रतिशत अंक भी बढ़ जाएंगे। अगर किसी विद्यार्थी के 70 प्रतिशत अंक रिपोर्ट कार्ड में हैं और उसने किताबें सहेजकर 2-2 अंक प्रति पुस्तक पर प्राप्त कर लिए तो उसके मार्क्स 72 प्रतिशत पहुंच जाएंगे। विभाग के इस आदेश से विद्यार्थी किताबों पर कवर चढ़ाकर रखेंगे, ताकि पाठ्य पुस्तक बिल्कुल कटे फटे नहीं। इससे विभाग का खर्च भी कम होगा, क्योंकि एक ही किताब से कई वर्ष तक विद्यार्थी पढ़ सकेंगे और नए सत्र में दाखिला लेने वाले छात्रों को नई किताब उपलब्ध कराने की जरूरत नहीं होगी। पिछले दिनों निदेशालय स्तर के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय शिक्षा अधिकारियों की वीसी के जरिए बैठक हुई थी, जिसमें यह फैसला विभाग के अधिकारियों ने लिया था। इसको लेकर जल्द पत्र भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


इस वजह से लिया फैसला

यह फैसला विभाग ने इसलिए लिया है, क्योंकि प्रतिवर्ष विद्यार्थी किताबों को सहेजकर नहीं रखते थे और सत्र खत्म होते-होते किताबों को बिल्कुल डैमेज कर देते थे, ऐसी स्थिति में उन किताबों को रही में ही देना पड़ता था और नए सत्र में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को नई किताबें ही देनी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि विभाग विद्यार्थियों को अगले सत्र से वार्षिक रिपोर्ट कार्ड में नंबर बढ़ाने का मौका देगा। ऐसे में विद्यार्थी किताबों को बढ़िया कवर चढ़ाएंगे और उन्हें सहेजकर रखेंगे, ताकि उनकी किताब सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
पिछले दिनों विभाग की वीसी हुई थी, जिसमें उच्च अधिकारियों की ओर से बिना फटी किताबें जमा कराने वाले विद्यार्थियों को नंबर देने के आदेश दिए गए थे। इसको लेकर जल्द पत्र भी जारी किया जाएगा। -कपिल पूनिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed