{"_id":"6abab5425fd8364930080184","slug":"students-who-performed-well-at-the-state-level-cultural-festival-honored-rewari-news-c-198-1-sroh1010-246230-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्यस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्यस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
Tue, 29 Sep 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करतीं प्राचार्या प्रो. कविता गुप्ता। कॉलेज
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में 22 सितंबर को शहीद राव तुलाराम की स्मृति में आयोजित चौथे राज्यस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले केएलपी कॉलेज के विद्यार्थियों को सोमवार को महाविद्यालय में सम्मानित किया गया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने पांच विधाओं में स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
रील मेकिंग में अनुराग और यशिका ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। पेंटिंग में हर्ष ने द्वितीय, भाषण में अंजलि और हरियाणवी एकल नृत्य में शिवानी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं काव्य पाठ में ईशा ने चौथा स्थान हासिल किया।
प्राचार्या प्रो. कविता गुप्ता ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि प्रतिभा और परिश्रम का परिणाम है। सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सृजनात्मकता विकसित होती है।
विज्ञापन
इस दौरान गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। समिति के सदस्य और शिक्षक भी मौजूद रहे।