फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students who performed brilliantly at the Youth Festival were honored

Rewari News: युवा महोत्सव शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Tue, 18 Feb 2025 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Students who performed brilliantly at the Youth Festival were honored
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के कुलपति प्रो. जयप्रकाश यादव ने ओम स्टर्लिंग ग्लोबल विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित 38वें अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस आयोजन में विश्वविद्यालय की टीम ने तीन प्रतिस्पर्धा में पहला व अन्य चार में चौथा स्थान प्राप्त किया। तीन प्रतियोगिताओं (वन एक्ट प्ले, इंस्टॉलेशन, वेस्टर्न सोलो) में विश्वविद्यालय की टीम प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए चयनित हुई हैं। कुलपति प्रो. जेपी यादव ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भविष्य में कड़ी मेहनत के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयासों से नई चीजों को सीखते रहना चाहिए। विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने भी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हम प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के कौशल को निखारने का प्रयास करेंगे, जिससे वे आने वाले समय में भी विश्वविद्यालय का नाम रोशन करते रहें।
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रो. करण सिंह ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और भविष्य में भी हमारे विद्यार्थी और अधिक मेहनत से अपनी प्रतिभाओं को निखारेंगे। इस अवसर पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. जेएल द्विवेदी, म्यूजिक क्लब के मेंटर पुलकित शर्मा व थियेटर क्लब के डायरेक्टर मनोज शर्मा व रेनू शर्मा, सत्येंद्र, मिस कुसुम और टीम इंचार्ज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed