फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students were urged to draw inspiration from the ideals of Lord Shri Ram's life.

Rewari News: विद्यार्थियों को दिया श्रीराम के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश

Sat, 22 Aug 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Students were urged to draw inspiration from the ideals of Lord Shri Ram's life.
पाठशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित विद्यार्थी व संस्था सदस्य। स्त्रोत: संस्था
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर एक पुरानी तहसील के पास शनिवार को संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों और संस्कारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि श्रीराम का जीवन बचपन से ही चुनौतियों से भरा रहा। गुरु विश्वामित्र के साथ वन में जाकर उन्होंने ताड़का और सुबाहु जैसे राक्षसों का वध कर ऋषि-मुनियों को भयमुक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने सदैव कर्तव्य, मर्यादा और मातृभूमि के प्रति सम्मान का संदेश दिया। दिनेश कपूर ने विद्यार्थियों से कहा कि वे स्वस्थ रहते हुए पढ़ाई पर ध्यान दें और देश के आदर्श नागरिक बनने का संकल्प लें। संस्था के संरक्षक अरुण गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन रामचरितमानस की एक चौपाई याद करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अध्यापक रामकीरत ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा और संस्कारों के प्रति लगातार जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी खेल और शिक्षा के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री भेंट की गई। संस्था की ओर से विद्यालय को नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और शिव परिवार के चित्र भी भेंट किए गए। शिक्षिका लता अरोड़ा, गीता देवी, भूपेंद्र कुमार और डॉ. देवेंद्र ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed