{"_id":"69efa126c9320ba0b40ef5d6","slug":"students-were-made-aware-about-the-ill-effects-of-drug-abuse-rewari-news-c-198-1-rew1001-237506-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
नशा ना करने की शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने सोमवार को गांव देवलावास व गांव करनावास में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। निरीक्षक रामपाल ने कहा कि पढ़ाई, खेल और अपने सपनों में ध्यान लगाओ, नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहो। अगर गांव या आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें।
कहा कि नशा शरीर ही नहीं, बल्कि जीवन और समाज के लिए भी जहर है। आज के विद्यार्थी ही कल का भविष्य हैं, इसलिए नशामुक्त और स्वस्थ रहना ही देश की सुरक्षा व प्रगति की गारंटी है। विद्यार्थियों ने नशा ना करने की शपथ ली।
इसके साथ ही नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया। टीम ने बताया कि नशा गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करें। संवाद