{"_id":"68cee99d22e517fd9d071607","slug":"students-were-made-aware-about-crime-prevention-and-drug-abuse-rewari-news-c-198-1-rew1001-226018-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सरकारी स्कूलों में 1 अक्तूबर तक होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सरकारी स्कूलों में 1 अक्तूबर तक होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन
फोटो : 10जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालयों के लिए इन कार्यक्रमों का आयोजन अनिवार्य है, और जो विद्यालय इसका पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रमों की जिम्मेदारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डिंग डाइट) के प्राचार्यों को सौंपी गई है। वे विद्यालय स्तर, खंडस्तर और जिलास्तर पर होने वाले आयोजनों के नोडल अधिकारी होंगे।
विभाग के आदेशानुसार, प्रत्येक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और संबंधित विद्यालयों को गतिविधियों की रिपोर्ट समय पर डिंग कार्यालय को भेजनी होगी। समापन समारोह एक अक्तूबर को साइकिल रैली के साथ आयोजित किया जाएगा। सभी राजकीय विद्यालयों को प्रतिदिन प्रतिभागियों की संख्या विभाग को उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
रिपोर्टिंग का कार्य निर्धारित प्रारूप और समय पर होना जरूरी है। विभाग का कहना है कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, समुदाय से जुड़ाव बढ़ाना और शिक्षा के साथ-साथ समाजोपयोगी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।