फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students were made aware about cleanliness and information about placement cell was given to the students

Rewari News: स्वच्छता को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूकछात्राओं को प्लेसमेंट सेल की दी जानकारी

Wed, 03 Sep 2025 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware about cleanliness and information about placement cell was given to the students
फोटो : 04रेवाड़ी। गुरावड़ा स्थित राजकीय कॉलेज फॉर वुमेन में नवप्रवेशी छात्राओं को योजना व प
कोसली। गांव गुरावड़ा स्थित राजकीय कॉलेज फॉर वुमेन में छात्राओं के लिए बुधवार को ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्या डॉ. अजय कुमार ने छात्राओं को प्रवेश की बधाई और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विभिन्न वक्ताओं ने छात्राओं को कॉलेज की शैक्षणिक, सामाजिक और सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. सुशील दत्त ने परिश्रम को सफलता की कुंजी बताया, योजना व प्लेसमेंट सेल के बारे में अवगत कराया। डॉ. अमित भाैरिया ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति व सांस्कृतिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. पिंकी ने रेडक्रॉस व लीगल लिटरेसी सेल की जानकारी दी। इसके अलावा रजनी ने छात्रवृत्ति योजनाओं, डॉ. विकास ने खेलकूद, डॉ. ज्योति ने महिला प्रकोष्ठ व विज्ञान प्रदर्शनी, कृष्ण कुमार ने पुस्तकालय सुविधा तथा मनीषा ने एनएसएस इकाई की गतिविधियों से छात्राओं को अवगत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed