फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students were guided through yoga practice and informed about its benefits.

Rewari News: विद्यार्थियों को कराया योगाभ्यास, लाभ बताए

Fri, 18 Sep 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 18 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Students were guided through yoga practice and informed about its benefits.
रेवाड़ी। गांव करावरा-मानकपुर में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योगाभ्यास कराया गया। पतंजलि योग पीठ के जिला प्रभारी एवं योग प्रशिक्षक नरेश कुमार यादव ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को योग की विभिन्न क्रियाओं की सही विधि समझाते हुए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मन को एकाग्र और तनावमुक्त रखने में भी सहायक है।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों ने अनुलोम-विलोम, प्राणायाम सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास में भाग लिया और उन्हें दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed