Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students were given information about law and order

Rewari News: विद्यार्थियों को कानून व्यवस्था की दी जानकारी

Sun, 28 Sep 2025 05:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Sep 2025 05:19 AM IST
विज्ञापन
Students were given information about law and order
फोटो : 9कॉलेज परिसर में पौधरोपण करते पुलिस व कॉलेज स्टॉफ। स्रोत : कॉलेज - फोटो : स्रोत-विद्यालय
कोसली। डीएसपी कोसली विद्यानंद ने सरकारी कॉलेज कोसली में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इस दौरान साइबर क्राइम, महिलाओं से अपराध से बचाव और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इसके बाद पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

डीएसपी विद्यानंद ने कहा कि अक्सर युवा आपराधिक गैंग के लुभावने झांसे में आकर आपराधिक कृत्य को अंजाम देते हैं। युवा अपराधियों के झांसे में ना आए कानून का सम्मान करें। अपराधियों से दूरी बनाए रखें। युवा देश का भविष्य हैं।
विज्ञापन

डीएसपी विद्यानंद ने नशा मुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति और समाज दोनों को कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ें तथा नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल में है। नशा बेचने वालों की सूचना निसंकोच होकर हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं डायल 112 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने बताया कि जिले के हॉटस्पॉट पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा का अहसास हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed