फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students were apprised of the importance of mental strength and determination.

Rewari News: विद्यार्थियों को बताया मन की मजबूती व संकल्प का महत्व

Wed, 19 Aug 2026 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Students were apprised of the importance of mental strength and determination.
विद्या​र्थियों को पाठ्य सामग्री भेंट करते युवा दल के सदस्य। स्त्रोत: स्कूल - फोटो : Archive
रेवाड़ी। नई बस्ती स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर-3 में मंगवार को संस्कार निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीर भगत सिंह युवा दल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद एडवोकेट चंदन यादव और युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने विद्यार्थियों को मन की मजबूती व संकल्प के बारे में बताया। इस अवसर पर संस्था की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री भी भेंट की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि किसी कार्य को पूरा करने का दृढ़ संकल्प हो तो निरंतर प्रयास के बल पर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मन को नियंत्रण में रखकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से सफलता मिलती है।
विज्ञापन

विद्यालय की मुख्याध्यापिका इंदू बाला गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन अच्छे संस्कारों के बारे में जानकारी दी जाती है। कार्यक्रम में शिक्षक राजीव कुमार, सुनील कुमार, नवीन शर्मा, कविता देवी, स्वीटी रानी, ऋतु अरोड़ा और डॉ. देवेंद्र कुमार ने सहयोग किया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed