फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students took out symbolic funeral procession of the university for demands

मांगों को लेकर विद्यार्थियों ने निकाली विश्वविद्यालय की प्रतीकात्मक शवयात्रा

Fri, 12 Nov 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students took out symbolic funeral procession of the university for demands
विश्वविद्यालय के खिलाफ निकाली गई छात्र अधिकार रैली में भाग लेतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Rewari
मांगों को लेकर विद्यार्थियों ने धारूहेड़ा चुंगी से बस स्टैंड तक आईजीयू विवि की शव यात्रा निकाली। इस दौरान विद्यार्थियों ने आईजीयू रजिस्ट्रार व परीक्षा नियंत्रक का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि विवि प्रशासन की मनमानी के चलते ही उनको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विवि प्रशासन द्वारा नौ माह पहले ली गई परीक्षा का परिणाम अभी तक जारी नहीं किया गया है। वहीं विवि प्रशासन द्वारा अभी तक जो परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं, उनमें काफी खामियां हैं। विवि प्रशासन की गलतियों के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। विद्यार्थियों ने बताया कि गत दिनों विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत कराया गया था। विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों ने जल्द उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक उसे लागू नहीं किया गया है। विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द नहीं लागू किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर पुलिस कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर भी अपना रोष प्रकट किया। इस अवसर पर मोनिका यादव, काजल राजपूत, पिंकी कुमारी, दीपक याद सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed