फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students took out a rally to create awareness about cleanliness

Rewari News: विद्यार्थियों ने रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Sat, 22 Mar 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Students took out a rally to create awareness about cleanliness
फोटो: 02रेवाड़ी। शहर के मॉडल टाउन में सफाई अ​भियान में भाग लेते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। आई लव रेवाड़ी मुहिम के तहत विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में शनिवार को शहर के मॉडल टाउन में मेगा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

विधायक ने स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत शहर भर में लोगों को जागरूक करने के लिए चार ई-रिक्शा को भी रवाना किया। इस दौरान मॉडल टाउन मार्केट एसोसिएशन की ओर से सभी दुकानदारों को डस्टबिन वितरित किए गए। अभियान से पूर्व विधायक ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं तथा शिव चौक पर भगवान भोलेनाथ की मूर्ति पर पुष्प भी अर्पित किए। रेवाड़ी विधायक ने कहा यह अब तक का सबसे बड़ा सफाई अभियान है। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि रेवाड़ी की बदहाली के जिम्मेदार लोगों को यह अभियान रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी को आदर्श शहर बनाने के लिए सभी को योगदान जरूरी है। इस मौके पर शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी तथा इस मुहिम से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed