फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students showed their strength in cross country

Rewari News: क्रॉस कंट्री में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

Thu, 05 Feb 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 05 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Students showed their strength in cross country
फोटो : क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद उपस्थित अतिथि व आयोजक।स्रोत: कॉलेज
रेवाड़ी। किशन लाल पब्लिक कॉलेज के स्पोर्ट्स ग्राउंड में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के तत्वावधान में क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से संबद्ध छह महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ केएलपी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामवीर जाखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी 15 फरवरी को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपु दमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, सचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कॉलेज स्पोर्ट्स बोर्ड के सदस्य डॉ. नरेश दुग्गल, डॉ. किरण बाला, डॉ. संजय शर्मा और डॉ. ज्योत्सना का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के असिस्टेंट स्पोर्ट्स निदेशक डॉ. देवेंद्र ढाका, आरबीएस कॉलेज जैनाबाद से डॉ. मनोज पूनिया, वाईडीसी नारनौल से विजय कुमार और केएलपी कॉलेज रेवाड़ी से प्रदीप अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed