{"_id":"6aa2f022447358ebf607808e","slug":"students-showcased-their-talent-in-the-talent-search-program-rewari-news-c-198-1-rew1001-245205-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रतिभा खोज कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रतिभा खोज कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Thu, 10 Sep 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभा खोज कार्यक्रम का शुभारंभ करते शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। अहीर महाविद्यालय में विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उनकी रचनात्मक क्षमता को निखारने के उद्देश्य से प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए गायन, नृत्य, कविता-पाठ, भाषण, अभिनय, चित्रकला सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव राव राघवेंद्र ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं।
प्राचार्या डॉ. उर्मिला शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन करना है। प्रत्येक मंच विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर देता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. जय भगवान ने बताया कि प्रतिभा खोज कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों पर विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने उनका उत्साहवर्धन किया।